रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण स्टारर कबीर खान की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' इस साल की सबसे चर्चित और प्रतिक्षित फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले लगातार जारी हो रहे फिल्म के करैक्टर पोस्टर्स के कारण ये फिल्म काफी सुर्ख़ियों में थी और अब फिर एक बार इन्टरनेट पर धमाल मचाने के लिए तैयार है क्यूंकि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर जारी होने वाला है.
जी हाँ, भारत की 1983 क्रिकेट विश्व कप की जीत पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर देखने के बाद से दर्शक बेसब्री से अब फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं और ख़बरों की मानें तो 11 मार्च को मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. यानी अब इंतज़ार के सिर्फ 8 दिन ही बचे हैं और अगले बुधवार 83 का ट्रेलर फैन्स की आँखों के सामने होगा.
बता दें की 1983 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच की कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है और ये बड़ा कारण है की देशभर के फैन्स कबीर खान की इस फिल्म को देखने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक हैं. साथ ही शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण सिल्वरस्क्रीन पर फिर वापसी करने वाले हैं जो की उनके चाहनेवालों के लिए एक और खुशखबरी है. दोनों इस फिल्म में कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी देव के किरदारों में दिखेंगे.
साथ ही फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, निशांत दहिया, आर बद्री, बोमन इरानी, पंकज त्रिपाठीनीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्य भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. 83 के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, फैंटम फिल्म्स, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
इस दिन रिलीज़ होगा 83 का ट्रेलर!
Tuesday, March 03, 2020 13:20 IST


