Bollywood News


संदीप और पिंकी फरार से अर्जुन और परिणीती का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़

संदीप और पिंकी फरार से अर्जुन और परिणीती का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़
अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक साथ लीड अभिनेताओं के रूप में 2012 में हबीब फैसल की रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'इशकजादे' से कदम रखा था जो की सुपरहिट रही थी. एक दमदार डेब्यू करने के बाद से ही परिणीती चोपड़ा और अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर अब तक मिला जुला ही रहा है. दोनों की ही आखिरी हिट लम्बे अरसे पहले आई थी और ऐसे एमिन अब फिर एक बार ये दोनों हमें संदीप और पिंकी फरार में दिखने वाले हैं जिससे इनके फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गए हैं.

जी हाँ, लम्बे समय से बन रही दिबाकर बैनर्जी की ब्लैक - कॉमेडी फिल्म संदीप और पिंकी फरार को आखिर एक रिलीज़ डेट मिल गयी है और फिल्म से परिणीती चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने अपने फर्स्ट लुक भी थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर साझा किये हैं. ख़ास बात ये है की फिल्म में अर्जुन कपूर पिंकी और परिणीती चोपड़ा संदीप के किरदार में दिखेंगी. अर्जुन ने अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा 'मीट पिंकी दहिया उर्फ़ संदीप का फरार पार्टनर', देखिये -



वहीँ परिणीती ने अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा "मेरे पार्टनर की फरार पार्टनर' देखिये पोस्टर -



बता दें की संदीप और पिंकी फरार की घोषणा 2018 में की गयी थी और तब से ये फिल्म कई बार आगे बढ़ चुकी है. आखिरकार इसे अब एक रिलीज़ डेट मिली है और ये फिल्म हमें 20 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अर्चना पूरण सिंह, कंवलजीत सिंह, शीबा चड्ढा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जयदीप अहलावत, अमृता पूरी और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे.

दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी संदीप और पिंकी फरार के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा और ये 20 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load