Bollywood News


हनी सिंह के लेटेस्ट गाने लोका ने मचाया इन्टरनेट पर तूफ़ान

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में रैप से तूफ़ान मचाने वाले सिंगर/रैपर हनी सिंह पिछले 10 से भी ज्यादा सालों से फैन्स के दिलों पर राज करते आये हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री को अगर किसी से बदल के रख दिया है तो वो हैं हनी सिंह जिनके सुपरहिट गाने आज भी किसी भी फंक्शन की जान होते हैं. फैन्स उनके हर एक गाने के दिल्थाम कर इंतज़ार करते हैं और आखिर ये इंतज़ार ख़त्म हो गया है क्यूंकि हनी सिंह का अगला गाना लोका जारी हो गया है.
जी हाँ, रैप के सुलतान हनी सिंह का नया गाना लोका रिलीज़ हो गया है और रिलीज़ होने के कुय्च घंटों में ही इसने इन्टरनेट पर तूफ़ान भी मचा दिया है. विडियो में हनी सिंह का स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है और यो यो के हर गाने की तरह इसकी बीट्स भी आपके कानों में गूंजती रहती हैं. गाना काफी आकर्षक है और आपकी प्लेलिस्ट में जगह ज़रूर बनाने वाला है. देखिये विडियो -

लोका को गाया है यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने, लिखा है लील गोलू और हनी सिंह ने और संगीत दिया है हनी सिंह ने. लोका के विडियो को यूट्यूब पर मात्र 4 घंटे में ही अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और अब भी तेज़ी से ये आंकड़ा बढ़ रहा है. ये इस साल रिलीज़ हुआ हनी सिंह का पहला गाना जो की अभी से फैन्स की जुबां पर चढ़ कर बोल रहा है.

End of content

No more pages to load