Bollywood News


संदीप और पिंकी फरार ट्रेलर: क्राइम और कॉमेडी की रोमांचक कहानी

संदीप और पिंकी फरार ट्रेलर: क्राइम और कॉमेडी की रोमांचक कहानी
2012 में अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक साथ लीड रोल में कदम रखा था हबीब फैज़ल की रोमांटिक फिल्म इशकज़ादे से. फिल्म सुपरहिट रही थी और अर्जुन और परिणीती को एक दमदार शुरुआत देने में कामयाब भी. लेकिन, उसके बाद इन दोनों की कलाकारों का करियर कुछ गिनी - चुनी फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो कुछ ख़ास आगे नहीं बढ़ पाया. दोनों की आखिरी हिट लम्बे समय पहले आई थी लेकिन लगता है की आखिर इनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला अब ख़त्म होने वाला है.

दोनों हमें जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक एक्शन - थ्रिलर फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नज़र आने वाले हैं जिसका ट्रेलर जारी हो गया है. यह फिल्म कहानी है संदीप कौर (परिणीती चोपड़ा) की जो एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती है और उसके पीछे कुछ लोग हैं जो उसकी जान लेना चाहते हैं. वह भागने के लिए पिंकी दहिया (अर्जुन कपूर) की मदद लेती है. पिंकी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड का ऑफिसर है जिसे संदीप को मारने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है मगर संदीप इस बात से अनजान है. संदीप के साथ आगे क्या होता है यह कहानी है इस रोमांटिक-थ्रिलर की. देखिये ट्रेलर -



संदीप और पिंकी फरार 'इशकज़ादे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' के बाद अर्जुन और परिणीती की एक साथ तीसरी फिल्म है. इसका निर्देशन किया है दिबाकर बैनर्जी ने और फिल्म में रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरण सिंह, कंवलजीत सिंह और पंकज त्रिपाठी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. इस फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा और ये आपको 20 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load