Bollywood News


तारक मेहता के 'बापूजी' को शो के डायलॉग पर मांगनी पड़ी माफ़ी!

12 साल से सोनी सब पर प्रसारित हो रहे सबके फेवरेट कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसे बच्चे जवान और बूढ़े हर वर्ग के लोग देखते और पसंद करते हैं. अभिषेक शर्मा और हर्षद जोधी द्वारा निर्देशित इस टीवी शो के लाखों चाहनेवाले हैं जो इसके किरदारों की मज़ेदार बातों पर हँसते हैं और कभी - कभी दुखी भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया हाल ही में हुआ जब शो पर बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट के एक डायलॉग पर बवाल मच गया.

कुछ दिन पहले तारक मेहता के एक एपिसोड में चम्पक चाचा उर्फ़ जेठालाल के बापूजी को हिंदी को मुंबई की आम भाषा बताते हुए देखा गया जो की कई लोगों को पसंद नहीं आई. मुंबई में मराठी सबसे ज्यादा बोली जाती है उसके बाद हिंदी और शो का ये डायलॉग कई लोगों को खासकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को बिलकुल पसंद नहीं आया.

इस बात पर एम्एनएस ने शो के निर्माताओं को माफ़ी मांगने की धमकी डे डाली जिसके बाद माफ़ी मांगी भी गयी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके शो के उड़ डायलॉग के लिए खेद जताया है. देखिये ट्वीट -



बता दें की इस एपिसोड के बाद एम्एनएस के कार्यकर्ता शो पर बापूजी का किरदार निभाने वाली कलाकार अमित भट्ट के घर भी पहुंचे थे और अमित ने भी इस बात पर माफ़ी मांगी और लिखा 'की उनका डायलॉग शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा था और ऐसी गलती भविष्य में की जाएगी.

End of content

No more pages to load