Bollywood News


अहम् ब्रह्मास्मि से मनोज मंचू का रोमांचक फर्स्ट लुक जारी

अहम् ब्रह्मास्मि से मनोज मंचू का रोमांचक फर्स्ट लुक जारी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मनोज मंचू ने पिछले महीने की अपनी आगामी फिल्म अहम् ब्रह्मास्मि की घोषणा की थी. मनोज इस फिल्म से राजामौली की बाहुबली जैसी कामयाबी को दोहराना चाहते हैं और इसीलिए वे यह फिल्म हिनिद, तमिल तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में बनाने वाले हैं. अहम् ब्रह्मास्मि की कहानी अब तक सामने नहीं ये हिया लेकिन फिल्म से आखिर मनोज का फर्स्ट लुक ज़रूर सामने आ गया है जो की दिलचस्प और रोमांचक दोनों है.

हालांकि फिल्म की कहानी क्या होगी इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसका फर्स्ट लुक पोस्टर देख कर लगता है की फिल्म एक ज़बरदस्त एक्शन-थ्रिलर हो सकती है. पोस्टर में मनोज के किरदार के तीन अलग - अलग रूप देखने को मिल रहे हैं जो की त्रिमूर्ति की तरह नज़र आ रहा है. पोस्टर में मोज के एक्सप्रेशन भी तीक्ष्ण हैं जो की उनके फैन्स में फिल्म को लेकर और भी उत्सुकता जगाने वाले हैं. मनोज ने पोस्टर इन्स्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही साझा किया, देखिये -



इस फिल्म से मनोज मंचू लम्बे ब्रेक के बाद फिल्मी परदे पर वापसी करने वाले हैं जिसका निर्देशन करेंगे श्रीकांत रेड्डी और निर्माता होंगे निर्मला देवी मंचू और मनोज मंचू. बीते कुछ वर्षों में बाहुबली, रोबोट 2.0 और केजिएफ़ जैसी फिल्मों ने दक्षिण के साथ उत्तर भारत में भी बढ़िया बिज़नस किया है जिसके बाद से बहुभाषीय फिल्मों का ट्रेंड शुरू हो गया है. अब देखना यह है की क्या मनोज की ये फिल्म भी वहीँ कामयाबी दोहरा पाएगी या नहीं. अहम् ब्रह्मास्मि हमें अगले साल देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load