Bollywood News


सलमान खान की ये तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान अपनी मसालेदार फिल्मों के साथ - साथ अपनी दमदार और फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में कुछ और दिखे न दिखे लेकिन सलमान का एक शर्टलेस सीन ज़रूर नज़र आता है और इसी सीन पर सबसे ज्यादा स्दीतियाना और तालियाँ सुनने को मिलती हैं. जितने भाईजान के फैन्स उनके दीवाने हैं उतने ही भाईजान फिटनेस के और फिलहाल उनकी एक सुपरफिट पोस्ट वर्कआउट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सलमान ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर गयम में वर्कआउट करने के बाद अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है जिसमे दिख रहा है की सलमान को बॉलीवुड का हीमैन क्यूँ कहा जाता है. फोटो में 54 साल की उम्र में भी सलमान की दमदार बॉडी और बाइसेप्स देख कर फैन्स उनके उनके भी ज्याद दीवाने हुए जा रहे हैं. हालांकि सलमान ने ये तस्वीर फैन्स को कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय सभ्यता के अनुसार नमस्ते और सलाम करने के लिए प्रेरित करते हुए डाली है. उन्होंने लिखा: "नमस्कार... हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब #कोरोनावायरस ख़तम हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो". देखिये तस्वीर -



बता दें की फिलहाल भारत में 30 के करीब कोरोना वायरस के केसेस सामने आ चुके हैं. इससे बचने के लिए डॉक्टर्स ने बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाने की और बीच - बीच में सबुन से हाथ धोने की सलाह दि है. वहीँ फिल्मी परदे पर सलमान खान हमें जल्द ही उनकी आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नज़र आएँगे.

प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भरत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब, गोविन्द नामदेव और भी कई कलाकार दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान और ये रिलीज़ होगी 22 मई को ईद के मौके पर. राधे की बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और किआरा अडवाणी की लक्ष्मी बम के साथ भिडंत होगी.

End of content

No more pages to load