Bollywood News


नूपुर सेनन की आवाज़ में आएगा 'फिलहाल' का 'अनप्लग्ड' वर्ज़न, दिखा टीज़र

नूपुर सेनन की आवाज़ में आएगा 'फिलहाल' का 'अनप्लग्ड' वर्ज़न, दिखा टीज़र
किसी ने भी नहीं सोचा था कि बी प्राक के म्यूज़िक वीडियो फिलहाल से नूपुर सेनन का एक्टिंग डेब्यू इतना सफल होगा. इस सुपरहिट गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर 600 मिलियन व्यू-मार्क को पार कर लिया है और यह आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है।

जिस तरह से इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है , उसे देखते हुए, निर्माता पहले से ही एक सीक्वल लाने के लिए तैयार हैं और हाल ही में इस सीक्वल म्यूजिक वीडियो के पहले पोस्टर को साझा किया गया था , यह इतिहास में पहली बार है कि किसी म्यूजिक वीडियो का सीक्वल आएगा । अक्षय कुमार के साथ नूपुर की केमिस्ट्री इस म्यूजिक वीडियो में युवाओं द्वारा खूब पसंद की गई थी ।

विडियो में नज़र आने वाली अभिन्तेरी नुपुर सेनन खुद भी गाने का काफी शौक रखती हैं और उनके फैन्स उन्हें गाते हुए दुन्ना पसंद भी करते हैं. इसीलिए हज़ारों की तादाद में रिक्वेस्ट मिलने के बाद, नूपुर अब अपनी आवाज में इस सॉन्ग का अनप्लग्ड वर्जन लाएंगी , जिसका वीडियो जा;द ही देखने को मिलेगा. फिलहाल नुपुर ने गाने की एक झलक फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की. देखिये -



इस सॉन्ग के बारे में बात करते हुए नूपुर कहती है " यह एक खुशनुमा अहसास है । मुझे अभी तक विशवास नही हो रहा है की इस म्यूजिक वीडियो ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है । फिलहाल सॉन्ग के अनप्लग्ड वर्जन के लिए में बहुत ही सन्मानित महसूस कर रही हु । में सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूँ , मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए । मैं खुश हूं कि 'फिलहाल' मेरी जर्नी का हिस्सा है.

End of content

No more pages to load