Bollywood News


करीना कपूर खान का इन्स्टाग्राम पर धमाकेदार डेब्यू , 1 दिन में इतने फॉलोवर्स!

करीना कपूर खान का इन्स्टाग्राम पर धमाकेदार डेब्यू , 1 दिन में इतने फॉलोवर्स!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर ही अपने फैशन चॉइस के कारण सुर्खियों में रहती है . वह हमेशा ही अपने लुक्स से फैनस को प्रभावित करती आई है . सोशल मीडिया पर करीना की हर रोज़ कोई नई तस्वीर और वीडियो वायरल होती ही रहती है . हालाकी करीना अभी तक सोशल मीडिया से दूर थी , उनके फैन्स लम्बे समय से उनके सोशल मीडिया पर आने का इंतज़ार कर रहे थे . अब शायद करीना को अपने फैनस की बेताबी का एहसास है तो इसीलिए आखिर करीना ने इन्स्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है .

करीना ने बीते दिन इन्स्टाग्राम पर एक काली बिल्ली की वीडियो शेयर करते हुआ लिखा, 'कमिंग सून'. अपने अलग अंदाज़ में करीना कपूर खान ने इन्स्टाग्राम पर अपने आने की खुशखबरी अपने फैन्स को दी. ख़ास बात ये है की 24 घंटे के अन्दर ही करीना ने इस प्लेटफार्म पर 1 मिलियन फॉलोवर्स का आकड़ा भी पार कर लिया है जिससे आप करीना की लोकप्रियता का हिसाब लगा सकते हो . आते ही करीना ने इन्स्टाग्राम पर खलबली मचा दी है, अपनी और बेटे तैमुर की फोटो साथ में डाल कर . फोटो पर अनगिनत लाइक्स और कमेंट्स किये है जिसमे की काफी बड़े नाम भी शामिल है जैसे की प्रसिद निर्माता-निर्देशक करण जोहर, डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्टर रणवीर सिंह और करीना की बहन करिश्मा कपूर भी . देखिये तस्वीर -



करीना के काम की बात करे तो उनकी पिछली रिलीज़ हुई फिल्म गुड न्यूज़ ने शानदार बिजनेस किया है , फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की है . उनकी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को रिलीज़ होगी, जिसका निर्देशन किया है होमी अदजानिया ने और निर्माता है दिनेश विजन . फिल्म में करीना के साथ इरफ़ान खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाडिया और पंकज त्रिपाठी जैसे नमी चहरे नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load