Bollywood News


बागी 3 का धमाका, बनी टाइगर श्रॉफ की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

बागी 3 का धमाका, बनी टाइगर श्रॉफ की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर
टाइगर श्रॉफ , रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' आखिर रिलीज़ हो चुकी है. एक्शन और स्टंट से भरपूर यह फिल्म 'बागी' फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. 'बागी 3' को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता थी और ये उत्सुकता बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिली क्यूंकि टाइगर की इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है टाइगर की आज तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गयी है.

जी बागी 3 इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गयी है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस ताबड़तोड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा जुटाया है और आज और कल ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जान्कारी दी -



फिल्म की कहानी की बात करे, तो ' बागी 3' की कहानी रॉनी यानी टाइगर श्रॉफ और उसके भाई विक्रम यानी रितेश देशमुख की है , रॉनी बेशक उम्र में छोटा है पर विक्रम से ज्यादा निडर और बहादुर है और हमेशा विक्रम की रक्षा के लिए खड़ा रहेता है . एक दिन कुछ ऐसा तूफ़ान आता है की रॉनी को विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाना पड़ता है, और यहाँ उसका मुकाबला किसी दुश्मन नही बल्कि एक देश से होता है.

बागी 3 में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिकाओं में दिखे हैं. फिल्म के निर्माता हैं साजिद नडीआडवाला और ये कल यानी 6 मार्च को रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load