Bollywood News


'बधाई दो' में दिखेंगे राजकुमार राव और भूमि पेड्नेकर

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'बधाई हो' का रीमेक बनने जा रहा है। लेकिन खास बात ये है कि फिल्म के पार्ट-2 में आप आयुष्मान खुराना को नहीं देख पाएंगे । जी हां 2018 में आई 'बधाई हो' को काफी पसंद किया गया था और फिल्म को कई नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को सराहा गया था, लेकिन इस बार आप फिल्म में आयुष्मान खुराना को मिस करेंगे .

जी हां , आयुष्मान खुराना को ' बधाई दो ' में रिप्लेस करेंगे नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव . फ़िल्म में उनके साथ नजर आएंगी एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर . ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह खबर शेयर कि है , देखें -



फ़िल्म के सिर्फ एक्टर ही नहीं डायरेक्टर भी रिप्लेस हुए है , जी हां अब इस फिल्म के निर्माता हर्षवर्धन कुलकर्णी करेंगे . फ़िल्म का निर्देशन जंगली पिच्चेर्स करेंगे, और माना जा रहा है कि फ़िल्म की शूटिंग जून 2020 तक शुरू होगी और फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी. लेकिन फिल्म में आयुष्मान ना होने से उनके फैंस काफी निराश होंगे। फिल्म 'बधाई हो' , एक शख्स की कहानी है, जिसकी मां 45 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है और फिल्म में उस शख्स की कहानी को बेहतरनी तरीके से दिखाया गया है और फिल्म की काफी सराहना हुई थी।

End of content

No more pages to load