Bollywood News


नुपुर सेनन की आवाज़ में दिल छू लेता है 'फिलहाल कवर सॉन्ग'

नुपुर सेनन की आवाज़ में दिल छू लेता है 'फिलहाल कवर सॉन्ग'
पिछले साल प्राक की आवाज़ में रिलीज़ हुआ अक्षय कुमार और नुपुर सेनन स्टारर दर्दभरा रोमांटिक ट्रैक फिलहाल एक ब्लाकबस्टर सक्सेस रहा था. गाना ऐसा वायरल हुआ था की जगह बस इसी के चर्चे थे, रेडियो, टीवी और फैन्स की प्लेलिस्ट में ये गाना टॉप पर था. गाने की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद अब इसके चाहनेवालों के लिए आ गया है फिलहाल का कवर सॉन्ग जिसे गाया गाने की मुख्य अभिनेत्री नुपूर सेनन ने औअपनी बेहद खूबसूरत आवाज़ में.

गाने के विडियो में नुपुर सेनन जितनी खूबसूरत दिख रही हैं ये गाना भी उनकी आवाज़ में उतना ही खूबसूरत है जिसमे उनके साथ फिर एक बार अक्षय कुमार देखने को मिल रहे हैं. नुपुर की आवाज़ में फिलहाल का ये कवर सॉन्ग प्यार के दर्द से गुज़र रही लड़की के नज़रिए से है जो की काफी सॉफ्ट और सौम्य है जो आपके दिल तक पहुंचता है. इस गाने को लिखा है और कंपोज़ किया है जानी ने और संगीत दिया है आदित्य देव ने. देखिये विडियो -



बता दें की ओरिजिनल गाना बी प्राक की आवाज़ में है जिस के विडियो को यूट्यूब पर अब तक 670 मिलियन यानी 6.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चूका है. इस गाने से कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और नुपुर जो की एक ट्रेंड गायिका हैं उनके फैन्स ने उनसे इस गाने का कवर अपनी आवाज़ में गाने की रिक्वेस्ट की थी और अब फिलहाल के कवर से वे फिर एक बार फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं.

End of content

No more pages to load