कोरोना के कारण सूर्यवंशी बढ़ी आगे, जम्मू - कश्मीर, दिल्ली और केरल के सिनेमाघर बंद!
Friday, March 13, 2020 11:00 IST
By Santa Banta News Network
कोरोना वायरस ने अपना कहर दुनियाभर में बरपाना शुरू कर दिया है. दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर भारी चोट करने के बाद अब ये वायरस फिल्म इंडस्ट्रीज़ पर भी भारी पड़ रहा है. इस वायरस के डर का कारण लोग खुली जगहों पर जाने से कतरा रहे हैं और सरकारें भी यही सलाह दे रही हैं की सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें. ऐसे में एहतियात बरतते हुए दिल्ली, जम्मू - कश्मीर और केरल की सरकारों ने शहर के सिनामाघर बन करने के आदेश दे दिए हैं.
अब थिएटर बन रहेंगे तो फिल्मों का टालना लाज़मी है क्यूंकि कोई भी निर्माता अपनी फिल्म ऐसे समय पर रिलीज़ करके नुक्सान नहीं उठाना चाहेगा. इसीलिए रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म सूर्यवंशी को आगे बढ़ा दिया है. जी हाँ, रोहित ने ये जानकारी कल शाम इन्स्टाग्राम के ज़रिये एक पोस्र्ट करके दी. पोस्ट में रोहित ने लिखा है की लोगों की सेहत के बारे में सोचते हुए फिल्म की टीम ने फिल्म को आगे बढाने का फैसला किया है. देखिये -
बता दें की ये अकेली फिल्म नहीं है जो आगे बढ़ाई गयी है. 10 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही कबीर खान की 83 भी आगे बढ़ सकती है. इसके साथ ही कई हॉलीवुड फ़िल्में जिनमे चीन डीज़ल स्टारर 'फ़ास्ट 9', और हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'अ क्वाइट प्लेस' भी एक साल तक के लिए आगे बढ़ा दी गयी हैं. अब देखना ये है की कोरोना की चपेट में आ कर और कितनी फ़िल्में आगे बढती हैं.
बता दें की अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ स्टारर सूर्यवंशी 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार थी लेकिन अब फिल्म आगे बढ़ गयी है और नयी रिलीज़ डेट का अब तक ऐलान नहीं किया गया है. फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी केमियो रोल में दिखेंगे जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था अब लेकिन फिल्म के आगे बढ़ने से फैन्स निराश हैं.