Bollywood News


शशांक खैतान की रोमांटिक फिल्म करेंगे कार्तिक आर्यन?

शशांक खैतान की रोमांटिक फिल्म करेंगे कार्तिक आर्यन?
कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे चहेते चॉकलेट बॉयज़ में से एक हैं जिन्हें दर्शक भी ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं. हालांकि उनकी आखिरी रिलीज़ लव आज कल (2020) बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रही लेकिन उनके फैन्स में कार्तिक को लेकर पागलपन कम नहीं हुआ है. जल्द ही कार्तिक हमें भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में दिखेंगे और इसके अलावा खबर है की कार्तिक शशांक खैतान की अगली फिल्म में भी काम करने वाले हैं.

जी हाँ, वरुण धवन के साथ दुल्हनिया फिल्म सीरीज बनाने वाले निर्देशक शशांक खैतान की अगली रोमांटिक फिल्म में कार्तिक आर्यन के काम करने के चर्चे हो रहे हैं. शशांक का ट्रैक रिकॉर्ड अब तक 100 फ़ीसदी हिट फिल्मों का रहा है ऐसे में उनका और कार्तिक का एक साथ आना काफी दिलचस्प रहेगा. हालांकि फिल्म में कार्तिक किस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे ये अब तक सामने नहीं आया है.

गौरतलब है की शशांक की अगली फिल्म 'मिस्टर लेले' होने वाली थी जिसे फिलहाल ही आगे बढ़ा दिया गया है. वहीँ कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म होगी भूल भुलैया 2 जिसमे वे हमें पहली बार किआरा अडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे साथ ही किआरा अडवाणी, संजय मिश्रा, गोविन्द नामदेव, राजपाल यादव भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अनीस बज्मी और निर्माता हैं मुराद खैतानी, क्रिशन कुमार और अनीस बज्मी. भोल भुलैया 2 31 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load