Bollywood News


विकी कौशल की 'सरदार उधम सिंह' की रिलीज़ टली, मिली नयी तारीख!

विकी कौशल की 'सरदार उधम सिंह' की रिलीज़ टली, मिली नयी तारीख!
संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से विकी अब बॉलीवुड बहिनेताओं की ए लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. उनकी हालिया रिलीज़ भूत को चाहे मिले - जुले रिव्यु ही मिले हों लेकिन फैन्स उनके फिल्म लाइन अप को लेकर काफी उत्सुक हैं जिनमे 'अश्वत्थामा' और 'सरदार उधम सिंह' जैसी फ़िल्में शामिल हैं. विकी के फैन्स इस साल उन्हें सरदार उधम सिंह के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन बुरी खबर ये है की अब उन्हें ये फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा इंतज़ार करना पड़ेगा.

जी हाँ, कोरोना वायरस के कारण जहाँ बड़ी - बड़ी फ़िल्में आगे बढाई जा रही हैं और अब इस लिस्ट में शूजित सरकार की सरदार उधम सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. जी हाँ, विकी ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम के ज़रिये ये बात फैन्स को बतायी है की सरदार उधम सिंह की रिलीज़ टाल दि गयी है. ये फिल्म पहले 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ होनी थी मगर अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी.



बता दें की ये फिल्म शहीद सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित होगी जिन्होंने लन्दन जा कर 13 मार्च 1940 को जलिंवाला बाग़ नरसंहार के लिए ज़िम्मेदार माइकल ओ ड्वायर की हत्या कर दि थी. फिल्म में विकी कौशल के साथ बनिता संधू मुख्य भूमिका में दिखेंगी और ये अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load