Bollywood News


कोरोना वायरस के कारण रुका शाहिद कपूर की 'जर्सी' का शूट

कोरोना वायरस के कारण रुका शाहिद कपूर की 'जर्सी' का शूट
शाहिद कपूर की आगामी फिल्म जर्सी भी कोरोना वायरस के कहर से बच नहीं पायी है. पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को धीरे - धीरे घेर रहे इस वायरस के कारण अब इस फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गयी है. जी, हाल ही में खबर आई है की जर्सी की शूटिंग जो की कुछ समय से चंडीगढ़ में चल रही थी उसे कोरोना वायरस के चलते फिलहाल के लिए रोक दिया गया है.

खबर के मुताबिक़ शाहिद कपूर ने ही फिल्म की टीम की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया की फिल्म की शूटिंग फिलहाल के रोकना सही रहेगा. इसके बाद तुरंत शूटिंग रोक कर फिल्म की टीम को घर मुंबई भेज दिया गया ताकि वे अपने घरवालों के साथ समय बिता सकें और सेफ रह सकें. तरन आदर्श ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी -



बता दें गौतम टिन्नौरी के निर्देशन में बन रही फिल्म जर्सी इसी नाम की साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में दिखेंगी और साथ ही पंकज कपूर और केमियो रोल में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन भी नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load