Bollywood News


केजीऍफ़ 2 की रिलीज़ डेट का ऐलान, जारी हुआ नया पोस्टर

केजीऍफ़ 2 की रिलीज़ डेट का ऐलान, जारी हुआ नया पोस्टर
यश स्टारर 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म केजीऍफ़ ने उम्मीद से कहीं बेहतर बिज़नस किया था. समय के साथ आज इस फिल्म के लाखों चाहनेवाले हैं जो यश को फिर से बड़े परदे पर रॉकी के किरदार में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं. केजीऍफ़ 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह इसीलिए भी ज्यादा है क्यूंकि फिल्म में संजय दत्त हमें लम्बे समय के बाद एक खतरनाक विलन के रूप में देखने को मिलेंगे.

पिछले कुछ समय से फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आने की बातें चल रही थी और कयास लगाए जा रहे थे की केजिएफ़ 2 दसहरा के आस - पास रिलीज़ हो सकती है जो की सही साबित हुआ है. निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा एक नया पोस्टर जारी करके कर दी है और ये हमें 23 अक्टूबर को देखने को मिलने वाली है. देखिये -



प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही केजीऍफ़ 2 में यश और संजय दत्त के अलावा हमें रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार और भी कई कलाकार नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं विजय किरुगंदूर और ये इस साल 23 अक्टूबर को दसेहरे के करीब रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load