बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बड़े दिलवाले हैं जो की इंडस्ट्री में कई लोगों का करियर बनाने के लिए जाने जाते हैं. सोनाक्षी सिन्हा से लेकर कैटरिना कैफ और भी कई सितारों को मौका देने वाले सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा को भी सबकी ही तरह एक मौका और देने जा रहे हैं. कारन बुटानी की क्वाथा के अलावा आयुष हमें सलमान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली' में भी दिखेंगे जो की कुछ दिन पहले ही सामने आया था.
अब इस फिल्म से जुडी लेटेस्ट खबर ये है की सलमान खान इस फिल्म में बिग बॉस 13 के रनर अप रहने वाले मॉडल असिम रिआज़ भी नज़र आ सकते हैं. जी हाँ, असिम इस फिल्म में सलमान खान के किरदार के सबसे छोटे भाई के रूप में दिख सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये सलमान और असिम दोनों के ही फैन्स के लिए खुशखबरी होगी और सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करना असिम के करियर के लिए भी एक बूस्ट साबित होगा.
असिम के सितारे फिलहाल बुलंद चल रहे हैं. बिग बॉस 13 में एक बड़ी फैन फॉलिंग बनाने के बाद असिम हाल ही में जैकलीन फेर्नानडेज़ के साथ होली सॉन्ग 'मेरे अंगने' में दिखे जो की अब भी ट्रेंड कर रहा है. जल्द ही वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 13 की सह प्रतिभागी हिमांशी खुराना के साथ भी एक सॉन्ग में नज़र आएँगे जो की 19 मार्च को रिलीज़ होने वाला है.
आयुष शर्मा के बाद सलमान की इस फिल्म में दिख सकते हैं असिम रिआज़!
Monday, March 16, 2020 13:25 IST


