Bollywood News


रंगोली का फिर ऋतिक पर वार, ट्विटर पर कहा पप्पू!

रंगोली का फिर ऋतिक पर वार, ट्विटर पर कहा पप्पू!
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. रंगोली अपने आक्रामक रवैय्ये के लिए जानी जाती हैं और कंगना के खिलाफ कोई एक शब्द भी कहे तो वे बर्दाश्त नहीं करती. कंगना - ऋतिक कोन्त्रोवेरसी को लेकर भी रंगोली ने कई बवाल मचाया था और अब फिर एक बार उन्होंने ट्विटर पर ऋतिक को घेरा है और उन्हें पप्पू कहा है.

जी हाँ, रंगोली ने कल शाम को एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने अपनी और ऋतिक की एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में दोनों ही काफी खुश दिख रहे हैं और रंगोली ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इम्प्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए, और आज कहता है हम आपके हैं कौन?". रंगोली का ये ट्वीट लोगों को ख़ास पसंद नहीं आया और इसपर कईयों ने रिप्लाई करके रंगोली को इसके लिए खरी खोटी सुनाई.

किसी ने कंगना का समर्थन किया लेकिन कहा की अब इस टॉपिक पर बात करने का कोई मतलब नहीं है तो किसी ने मुंबई पुलिस को टैग करके रंगोली पर ऋतिक को प्रताड़ित करने के लिए कंप्लेंट दर्ज करने की मांग कर दी. कुल मिलाकर ये ट्वीट फैन्स को ख़ास पसंद नहीं आया. देखिये -





बता दें की रंगोली इससे पहले भी कई बार ऋतिक के खिलाफ ट्वीट कर चुकी हैं. इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब 2017 में कंगना और ऋतिक रॉशन के रिश्ते की बात सामने ये थी और ऋतिक ने इस बात से इनकार कर दिया था की वे कभी कंगना के साथ रिलेशन में थे. इस बात ने काफी तूल पकड़ा था और बॉलीवुड में इसे लेकर दो खेमों में बंट गया था.

End of content

No more pages to load