Bollywood News


माधुरी के गाने पर थिरकी ग्रीक फैन, अभिनेत्री ने किया रीट्वीट

माधुरी के गाने पर थिरकी ग्रीक फैन, अभिनेत्री ने किया रीट्वीट
माधुरी दीक्षित चाहे आज बॉलीवुड फिल्मों में उतनी सक्रीय ना हों जितनी वे एक समय पे थी मगर उनके चाहने वालों की संख्या आज भी उतनी ही नहीं या ये कहें की ज्यादा ही है. पूरी दुनिया जहाँ कोरोना वायरस के कहर से ट्रस्ट है वहीँ माधुरी दीक्षित की एक ग्रीक फैन का सारी टेंशन भुला कर उनके मशहूर गाने 'एक दो तीन' पर डांस करते हुए एक विडियो हाल ही में सामने आया जो की ट्विटर पर काफी शेयर किया गया.

बात ये है की ये विडियो शेयर होते - होते माधुरी तक भी पहुँच गया और फैन्स का ये प्यार माधुरी को खूब पसंद आया. उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा "ये विडियो बहुत पसंद आया, ऐसी कई चीज़ें हैं जो हम घर पर कर सकते हैं अपने प्रियजनों के समय बिताते हुए. नयी चीज़ें सीखिए, वर्कआउट कीजिये, डांस कीजिये, गाइए, वो सब कीजिये जो आपको आम तौर पर करने का समय नहीं मिलता. सुरक्षित रहिये". विडियो में डांस कर रही इस महिला नाम है कैटरिना कोरोसिडू जो की ग्रीस से हैं और माधुरी की बड़ी फैन हैं. देखए विडियो -



ये गाना 1988 में रिलीज़ हुई माधुरी की फिल्म तेज़ाब से है जिसे अलका याग्निक ने गाया है. ये गाना रु फिल्म दोनों की उस समय ज़बरदस्त हिट रहे थे. फिल्मी परदे पर माधुरी दीक्षित की आखिरी फिल्म अभिषेक वर्मन की कलंक थी जिसमे वे लम्बे समय के बाद संजय दत्त के साथ दिखी थी साथ ही फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी.

End of content

No more pages to load