Bollywood News


धूम मचा रहा है टाइगर श्रॉफ का दमदार ट्रैक डिस्को डांसर 2.0

धूम मचा रहा है टाइगर श्रॉफ का दमदार ट्रैक डिस्को डांसर 2.0
टाइगर श्रॉफ फिलहाल बॉलीवुड के सबसे चमकदार सितारों में शुमार हैं जिन्हें फैन्स हर समय देखा चाहते हैं. चाहे वह कोई गाना हो या फिर कोई फिल्म. कोरोना वायरस के बाद भी उनकी बागी 3 ने दमदार कमाई की और टाइगर हमें थिरकाने के लिए लेकर आये हैं एक दमदार नया ट्रैक डिस्को डांसर 2.0. गाने का ज़बरदस्त फर्स्ट लुक जारी करने के बाद अब विडियो भी जारी हो गया है और टाइगर का डिस्को डांसर अवतार आपको ज़रूर पसंद आएगा.

डिस्को डांसर 2.0, 1982 में रिलीज़ हुई मिथुन चक्रबोर्ती स्टारर फिल्म डिस्को डांसर के टाइटल ट्रैक के रीक्रिएटेड वर्ज़न है. गाने के विडियो में हमें टाइगर श्रॉफ का एक शानदार अवतर देखने को मिल रहा है जिसे गाने की बीट्स पर डांस करते हुए देखकर आपसे भी बिना ठिकर एहू रहा नहीं जाएगा. विडियो में टाइगर ने डांस का आकर्षक तडका लगाया है और बैनी दयाल ने आवाज़ दि है. इसे लिखा है अनजान ने और संगीत दिया है सलीम - सुलेमान ने. देखिये विडियो -



फिल्मी परदे पर टाइगर की हालिया रिलीज़ बागी 3 अब तक 97 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हालांकि कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद होने से फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पायी मगर ऐसी माहौल में भी 97 करोड़ की कमाई करना एक बड़ी बात है. टाइगर की अगली फिल्म है हीरोपंती 2 जो की उनकी 2014 की डेब्यू फिल्म हीरोपंती का सीक्वल होगी. इसके निर्देशन करेंगे अहमद खान और ये रिलीज़ होगी 16 जुलाई 2021 को.

End of content

No more pages to load