Bollywood News


'भावेश जोशी' अभिनेता प्रियांशु दिखेंगे तापसी संग रश्मि रॉकेट में

तापसी पन्नू फिलहाल अपने फिल्मी करियर के सातवीं आसमान पर हैं. उनकी आखिरी कई फिल्मों को क्रिटिकल क्लेम मिला है साथ ही इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है. चाहे वह 'बदला' हो, 'मिशन मंगल', 'सांड की आँख' या फिर उनकी लेटेस्ट रिलीज़ 'थप्पड़'. सभी फिल्मों ने तापसी को बॉलीवुड अपने लिए एक अलग मकाम हासिल करने में मदद की है और जल्द ही हमें दो और फिल्मों 'हसीं दिलरुबा' और 'रश्मि रॉकेट' में भी दिलचस्प किरदारों में नज़र आने वाली हैं.

रश्मि रॉकेट में तापसी पन्नू एक एथलीट के किरदार में दिखेंगी जो की एक असल धावक रश्मि के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में अब एक और नया नाम शुमार हो गया है जो है प्रियांशु पैन्यूली का. प्रियांशु वही अभिनेता हैं जिन्हें आप विक्रमादित्य मोटवानी की 'भावेश जोशी सुपर हीरो' में देख चुके हैं' जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी. प्रियांशु ने ये खबर खुद इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ साझा की, देखिये -



रश्मि रॉकेट में प्रियांशु हमें रश्मि यानी तापसे के किरदार के पति के रूप में दिखेंगे जो की एक आर्मी ऑफिसर का होगा. बता दें की रश्मि रॉकेट एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म होगी जिसका निर्देशन करेंगे अकर्ष झुराना और निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खान्धदिया. ये फिल्म हमें इस साल अगस्त के महीने में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load