Bollywood News


वरुण धवन की कुली नंबर 1 को भी लगा कोरोना का झटका, बढ़ेगी आगे?

वरुण धवन की कुली नंबर 1 को भी लगा कोरोना का झटका, बढ़ेगी आगे?
पूरी दुनिया में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कोरोना वायरस के कारण संकट में है. कई बड़ी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज़ टल गयी है और जिनकी शूटिंग जारी थी उनका शूट भी इस वायरस को आगे फैलने से बचाने के लिए रोक दिया गया है. बॉलीवुड के गलियारों से आ रही लेटेस्ट खबर के अनुसार अब इस वायरस का असर वरुण धवन की आगामी फिल्म कुली नंबर 1 पर भी होने लगा है.

जी हाँ, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर वूलिर नंबर जो की 1 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है इस बिमारी के कारण आगे बढ़ सकती है. खबर के अनुसार ये फिल्म मई की शुरुआत से आगे बढ़ कर मई के अंत का जून के शुरूआती दिनों में रिलीज़ हो सकती है.

इस बारे में जहां डेविड धवन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया वहीँ वरुण का ये कहना था की ज़्यादातर निर्माताओं की तरह वे भी फिलहाल इस बात पर विचार ही कर रहे हैं की फिल्म को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं. बात ये है की कुलीर नंबर 1 के साथ वरुण और उनके पिता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं क्यूंकि वरुण की आखिरी दोनों फ़िल्में 'कलंक' और स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही हैं ऐसे में उन्हें एक हिट की काफी ज़रुरत है.

बता दें की कुली नंबर 1 1995 में रिलीज़ गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर इसी नाम की फिल्म का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने ही किया है और इसमें वरुण धवन और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी साथ ही परेश रावल, जावेद जाफरी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, साहिल वैद और शिखा तलसानिया भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load