Bollywood News


रणबीर से ब्रेकअप की अफवाहों पर आलिया ने ऐसा लगाया ताला

रणबीर से ब्रेकअप की अफवाहों पर आलिया ने ऐसा लगाया ताला
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों एक साथ इस रिलेशनशिप में काफी खुश भी हैं जो कि दोनों को जब भी साथ देखा गया है साफ नज़र भी आता है। मगर बीते दिनों से बॉलीवुड से कुछ ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि दोनों के बीच तकरार के चलते इनका ब्रेकअप हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर पर अब खुद आलिया ने ताला लगा दिया है।

जी, आलिया भट्ट ने अपने और रणबीर के ब्रेकअप की अफवाहों पर बड़े दिलचस्प तरीके से जवाब दिया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसमे वे ढलते हुए सूरज को देखती हुई नजर आ रही हैं। आलिया ने तस्वीर के कैप्शन में में लिखा की ये तस्वीर उनके फेवरेट फोटोग्राफर RK ने क्लिक की है यानी रणबीर कपूर। देखिए तस्वीर -



फिलमी पर्दे पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी हमें इस साल अयान मुखर्जी की मेगा वजट फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आएगी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, अकिनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके निर्माता हैं कारण जोहर, अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, अपूर्वा मेहता और नामित मल्होत्रा। ब्रह्मास्त्र हमें 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

End of content

No more pages to load