Bollywood News


कार्तिक का कोरोना अवेयरनेस विडियो प्रधानमंत्री मोदी ने की शेयर

डॉक्टर्स, राजनेता, बड़ी हस्तियाँ और हमारे फ़िल्मी सितारे हर कोई फिलहाल जनता को कोरोना वायरस और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक करने में लगा हुआ है. शाहरुख़ खान, सोनम कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कई फ़िल्मी सितारे सोशल मीडिया के ज़रिये फैन्स को जितना हो सके उतना इस वायरस और इससे बचने के तरीकों से अवगत करवाने के लिए अपने - अपने अंदाज़ में विडियो बना चुके हैं और सबसे अलग अंदाज़ अगर किसी का था तो वे थे कार्तिक.

कार्तिक आर्यन ने अपने 'प्यार का पंचनामा' वाले मजेदार ट्रेडमार्क स्टाइल में कोरोना वायरस पर एक मोनोलॉग बना कर सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसे काफी पसंद भी किया गया था और ये खूब वायरल भी हुआ था. देखिये -



अब कार्तिक का ये वायरल विडियो इन्टरनेट पर घुमते - घुमते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुँच गया है जिन्हें कार्तिक का जनता को जागरूक करने का ये तरीका पसंद आया और मोदी जी ने भी कार्तिक के इस विडियो को रीट्वीट किया जिसका कार्तिक ने थोड़ी देर पहले ही स्क्रीनशॉट साझा करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है. देखिये -



बता दें की की इस समय देश में कोरोना वायरस के 415 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. वहीँ फिल्मी परदे पर कार्तिक की आखिरी फिल्म इम्तिआज़ अली की लव आज कल (2020) थी जिसमे वे पहली बार सारा अली खान के साथ नज़र आये थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी और कार्तिक की अगली फिल्म है अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 होगी जिसमे वे किआरा अडवानी के साथ दिखेंगे. ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load