Bollywood News


अनुपम खेर से अनिल कपूर ने कहा 'सुनीता अन्दर नहीं आने देगी', कोरोना के कारण ऐसे की बात

अनुपम खेर से अनिल कपूर ने कहा 'सुनीता अन्दर नहीं आने देगी', कोरोना के कारण ऐसे की बात
हर कोई चाहे वह अमीर हो या गरीब कोरोनो वायरस के कहर के चलते अपने - अपने घरों में कैद हो कर रह गया है. देश भर में लॉकडाउन की स्थिति बन गयी है और ज़रूरी कामों के अलावा किसी और चीज़ के लिए घर बहर निकलना मना है और ऐसे में एक - दूसरे से बात करने के लिए बॉलीवुड के दो पुराने दोस्तों अनिल कपूर और अनुपम खेर ने जो तरीका अपनाया है वह काफी दिलचस्प है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनिल कपूर और अनुपम खेर पडोसी हैं मगर कोरोना के कारण एक दूसरे से मिलने एक दूसरे के घर नहीं जा सकते हैं ऐसे में अनुपम खेर अपने घर की बालकनी में खड़े थे जब अनिल कपूर उनके घर के नीचे पहुँच कर उनसे बात करते - करते एक विडियो बनाने लगे और दूसरी तरफ से अनुपम खेर भी विडियो बनाते हुए उनसे बात करने लगे. दोनों एक दूसरे का हाल चाल लेते दिख रहे हैं और मज़ाक में अनिल ने अनुपम के लिए गाना भी गाया 'इक घर बनाऊंगा तेरे घर के सामने'. देखिये के द्वारा साझा किये गए विडियो -





दोनों का कोरोना वायरस की महामारी के बीच सेल्फ डिस्टेंसिंग के साथ मेल - मिलाप का ये विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें की अनिल कपूर और अनुपम खेर एक साथ 'लम्हे', 'कर्मा', 'राम लखन', 'हीर रांझा' समेत कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं.

End of content

No more pages to load