रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली के साथ 'राम - लीला', 'बाजीराव - मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. भंसाली फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' को लेकर व्यस्त हैं जिसमे वे पहली बार अलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं. इसके बाद भंसाली अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक कहे जाने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' पर काम शुरू करेंगे जो की इसी नाम की 1952 की बॉलीवुड फिल्म का रीमेक होगी.
कुछ समय पहले ही भंसाली ने इस फिल्म की घोषणा की थी और तब ये भी सुनने को मिला था की इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह हमें मुख्य भूमिकाओं में दिख सकते हैं. हालांकि अजय के इस फिल्म में काम कारने की ख़बरों पर जल्द ही लगाम लग गयी थी लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह के भंसाली के साथ चौहती बार काम करने की ख़बरों ने फिर जोर पकड़ लिया है. जी हाँ, हाल की ख़बरों के मुताबिक़ रणवीर सिंह इस फिल्म में हमें 'गली बॉय' के बाद अलिया भट्ट के साथ फिर काम करते दिख सकते हैं.
बता दें की बैजू बावरा शहंशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक 'तानसेन' को संगीत युद्ध में अपने कौशल से हारने वाले एक आम शख्स बैजू बावरा की कहानी होगी. इस फिल्म में रणवीर हमें बैजू के किरदार में दिख सकते हैं बाकी समय ही ये साफ़ करेगा की क्या रणवीर अलिया और भंसाली पहली बार एक साथ काम करेंगे या नहीं.
फिलहाल रणवीर की आगामी फिल्म है कबीर खान की 1983 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय टीम की जीत पर आधारित फिल्म '83' जिसमे वे दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद पहली बार नज़र आएँगे. ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दी गयी है. वहीँ अलिया अकी अगली फिल्म है महेश भट्ट की सड़क 2 जो की 10 जुलाई को रिलीज़ होगी.
रणवीर और आलिया के बैजू बावरा में काम करने की ख़बरों ने फिर पकड़ा ज़ोर
Tuesday, March 24, 2020 14:50 IST


