Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन, सितारों ने जताया दुख

बॉलीवुड अभिनेत्री निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन, सितारों ने जताया दुख
साल 1949 से लेकर 1965 तक बॉलीवुड और फ़िल्मी दुनिया पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का मुम्बई में निधन हो गया है। निम्मी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी जिसके कारण वे लंबे समय से मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती थी और आखिर इस बीमारी के चलते वो दुनिया से चली गयी। उनकी मौत पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के जाने को लेकर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि निम्मी के जाने से उन्हें दुख हुआ है और ऊपर वाला उन्हें जन्नत बक्शे। देखिये ट्वीट -



वहीं निर्माता/निर्देशक महेश भट्ट ने भी ट्वीट करके निम्मी की मौत पावर दुख जताया और निम्मी को आखिरी बार अलविदा कहा -



गौरतलब है कि निम्मी को बॉलीवुड फिल्मों में ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने लॉन्च किया था। 16 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया के कदम रखने वाली निम्मी का असली नाम नवाब बनो था। 15 साल से भी ज़्यादा समय तक फिल्मों में सक्रिय रही और उन्हें अपने समय की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता था। निम्मी के पति एस अली राजा का 2007 में देहांत हो गया था।

End of content

No more pages to load