Bollywood News


कैटरिना कैफ, विकी कौशल और सारा अली खान ने भी दिया पीएम केयर्स फण्ड में योगदान

कैटरिना कैफ, विकी कौशल और सारा अली खान ने भी दिया पीएम केयर्स फण्ड में योगदान
पूरी दुनिया और पूरा देश फिलहाल कोरोना वायरस से खतरे से जूझ रहा है. इस मुसीबत की घडी में हर कोई अपने - अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहा है. कोई ज़रूरतमंद लोगों को राशन बाँट रहा है तो कोई जितनी हो सके उतनी इस वायरस के राहत कार्य के लिए रकम दान कर रहा है. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार और कई फ़िल्मी सितारों के बाद अब मदद करने वालों की इस लिस्ट में कुछ और सितारे भी शामिल हो गए हैं.

हाल ही में विकी कौशल, कैटरिना कैफ और सारा अली खान ने भी कोरोना वायरस राहत कार्य के लिए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में अपना योगदान दिया है. हालांकि सारा अली खान और कैटरिना कैफ ने ये खुलासा नहीं किया की दोनों ने राहत कार्य के लिए कितनी रकम दी है विकी कौशल ने राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान किया है. देखिये -





बता दें की इससे पहले प्रभास, महेश बाबू, अकिनेनी नागार्जुन, वरुण धवन, समेत और भी कई बॉलीवुड सितारे संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं. गौरतलब है की पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है. अब तक भारत में कोरोना वायरस के कुल 1200 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और अब तक 32 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

End of content

No more pages to load