अजय देवगन को इस साल की शुरुआत में अपने करियर की सबसे बड़ी और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म तानाजी मिली. छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन और बहादुरी पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में शुमार हो गयी. अजय जल्द ही हमें एक और ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'चाणक्य' में नज़र आएँगे जिसका निर्देशन करेंगे 'अ वेडनेसडे' और 'बेबी; जैसी फ़िल्में बनाने वाले नीरज पाण्डेय.
जहाँ कोरोना वायरस के कारण बड़ी - बड़ी फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है और रिलीज़ टल गयी हैं वहीँ हालिया खबर के मुताबिक़ चाणक्य पर काम तेज़ी से जारी है. जी हाँ, एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक नीरज पाण्डेय ने बताया की वे अपने घर पर ही फिल्म से जुडी तैयारियां करने में लगे हैं और ज़रूरी लोगों से विडियो कॉल के ज़रिये बात भी कर रहे हैं ताकि जब हालात सामान्य हो तो फिल्म को जल्द से - जल्द फ्लोर पर ले जाया जा सके.
पाण्डेय ने ये भी कहा की फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है हालांकि इसकी शूटिंग शुरू कब होगी ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है. बता दें की अजय देवगन इस फिल्म में भारत के सबसे महान अर्थशास्त्री और राजनेताओं में से एक चाणक्य के किरदार में दिखाई देंगे जो की महाराज चन्द्रगुप्त मौर्य की सभा के महामंत्री भी थे. फिलहाल अजय की आगामी फिल्म है अभिषेक दूधैय्या की वॉर-ड्रामा फिल्म 'भुज: डी प्राइड ऑफ़ इंडिया' जो की 14 अगस्त को रिलीज़ होगी.
लॉकडाउन में भी ज़ोरो से चल रहा है अजय देवगन की चाणक्य का काम
Tuesday, March 31, 2020 15:22 IST


