Bollywood News


नुश्रत भरुचा ने बताया कैसे बीत रहा है कवारेनटीन में वक़्त, देखिये विडियो

नुश्रत भरुचा ने बताया कैसे बीत रहा है कवारेनटीन में वक़्त, देखिये विडियो
कोरोना वायरस और इसके कहर के चलते पूरी दुनिया मानो थम सी गयी है. लोग अपने - अपने घरों में बैठे हैं और ऐसे में सबके लिए सबसे बड़ा चैलेंज अगर कुछ है तो वो है टाइम पास करना. कोई कसरत कर रहा है, कोई टीवी देख रहा है, कोई परिवार के साथ समय वक़्त बिता रहा है. ऐसे में 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में काम कर चुकी हमारी ड्रीम गर्ल नुश्रत भरुचा ने फैन्स से साझा की वे अपना दिन कैसे बिता रही हैं.

हाल ही में नुश्रत का एक विडियो साझा किया जिसमे वे कवारेनटीन का समय अपने परिवार के साथ बिताती हुई नज़र आई. नुश्रत विडियो में शाम के समय चाय टाइम पर सबको अपनी दादी, माता - पिता और अपनी बिल्ली से भी मिलवाती हुई नज़र आती है. नुश्रत अपने परिवार के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं और फैन्स से भी वे परिवार के साथ मिले इस समय को एन्जॉय करने के लिए कहती दिखती हैं. देखिये विडियो -



फ़िल्मी परदे पर नुश्रत की आखिरी फिल्म थी राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल जिसमे वे आयुष्मान खुराना के साथ दिखी थी. फिल्म सुपरहिट रही थी और आयुष्मान और नुश्रत की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. वहीँ नुश्रत की आगामी फिल्म है हंसल मेहता की सामाजिक कॉमेडी फिल्म 'छलांग' जिसमे वे राजकुमार राव के साथ दिखेंगी. यह फिल्म फिलहाल 12 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है हालांकि कोरोना वायरस के साढ़ आगे भी बढ़ सकती है.

End of content

No more pages to load