Bollywood News


कार्तिक आर्यन की तारीफ करते नहीं थक रहीं कंगना रनोट!

यह सभी जानते हैं कि कार्तिक एकदम अनूठे हैं और उनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। यही कारण है कि कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री में इतने कम समय में बुंलदियो पर पहुंच गए हैं । इस अभिनेता का अपना एक चार्म है, एक जुदा स्टाइल है, जो सभी को भाता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हर कोई हार्टथ्रोब की प्रशंसा करता है, और अब उनके प्रशंशकों की फेहरिस्त में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनोट का नाम भी जुड़ गया है।

कंगना रनोट ने हाल में एक बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में मौजूद असली प्रतिभा के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया। कंगना ने इस लाइव चर्चा में कार्तिक की जमकर प्रशंशा की। उन्होंने कहा "टैलेंटेड लोग, जैसे प्यार का पंचनामा के एक्टर कार्तिक आर्यन, मैंने उनकी फिल्में देखी नहीं हैं लेकिन वे बेहद प्रतिभावान हैं। जैसे कि अक्षय कुमार खिलाडी थे, उनका अपना चार्म है, उन्हें आमिर खान होने की जरूरत नहीं थी, वे अक्षय कुमार बने रहे और अब यह उनकी विरासत है। लोगों को अपने व्यक्तित्व को बरकरार रखना चाहिए। जैसे कि अगर कोई कार्तिक आर्यन की नकल करना चाहे तो नहीं कर सकता, है न? या गोविंदा की भी नक़ल नहीं कर सकता क्योंकि वे असली प्रतिभा के धनी हैं और मुझे ऐसे ओरिजिनल टैलेंट पसंद हैं." देखा जाए तो कार्तिक आर्यन और क्वीन कंगना रनोट ने इंडस्ट्री में बाहर से आकर अपनी एक खास जगह बनायी है. इनका कोई गॉडफादर नहीं था। कार्तिक नयी पीढ़ी के ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी मेहनत और लगन से सभी का दिल जीत रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण भी कार्तिक का गुणगान कर रही थीं और अब कंगना रनोट ने इस युवा अभिनेता की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। खैर, कार्तिक आर्यन का जादू है ही ऐसा!

End of content

No more pages to load