शाहरुख़ खान को उनके फैन्स लम्बे समय से बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं और ये इंतजार ख़तम होने में अब कुछ समय और लग सकता है. कुछ दिन से खबर ज़ोरों पर है की शाहरुख़ खान की आगामी फिल्मों में एक यशराज बैनर की फिल्म भी शामिल है जो की एक दमदार एक्शन-थ्रिलर होगी. लम्बे समय से शाहरुख़ किसी एक्शन फिल्म में नहीं दिखे हैं और उन्हें फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए उनके चाहनेवाले काफी उत्सुक हैं.
यशराज बैनर अपनी पचासवीं वर्षगाँठ पर 'प्रोजेक्ट 50' के तहत शाहरुख़ के साथ इस फिल्म की घोषणा करने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क जो की जारी था अब टाल दिया गया है. खबर है की फिल्म की घोषणा जो की अप्रैल में होनी थी अब कुछ देर से हो सकती है. जिसका मतलब है की शाहरुख़ के फैन्स को अब गुड न्यूज़ सुनने के लिए कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है.
फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क अब लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद ही शुरू किया जाएगा और फिलहाल निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इसकी स्क्रिप्ट को पूरा करने में जुटे हैं. बता दें की सिद्धार्थ आनंद का ट्रैक रिकॉर्ड एक्शन फ़िल्में बनाने के मामले में सुपरहिट रहा है. उनकी 'बैंग - बैंग' और 'वॉर' दोनों ही ब्लाकबस्टर रही हैं और ऐसे में शाहरुख़ का उनके साथ काम करना फैन्स में उत्साह भरने का काम कर रहा है.
शाहरुख़ की यशराज एक्शन फिल्म की घोषणा में लग सकता है समय
Thursday, April 02, 2020 16:18 IST


