Bollywood News


क्रिस हेम्स्वर्थ संग हॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी उत्सुक हैं रणदीप हूडा

क्रिस हेम्स्वर्थ संग हॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी उत्सुक हैं रणदीप हूडा
रणदीप हूडा अपने अब तक के करियर में अलग - अलग तरह के किरदार परदे पर उकेर कर अपने प्रतिभा को कई बार साबित कर चुके हैं. रणदीप उन कलाकारों में से हैं जो किसी भी किरदार को जीवंत करने के लिए उस पर काफी मेहनत करते हैं चाहे वह 'सरबजीत' के लिए हो या फिर 'मैं और चार्ल्स' या फिर 'हाईवे' रणदीप जब चाहें जैसे किरदार में चाहें ढलने की क्षमता रखते हैं. अब रणदीप अपना टैलेंट हॉलीवुड में दिखाने के लिए तैयार हैं उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में.

जी, रणदीप हमें जल्द ही उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में नज़र आने वाले हैं और वो भी 'थॉर' एक्टर क्रिस हेम्स्वर्थ के साथ. ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्देशन किया है सैम हर्ग्रेव ने और इसका स्क्रीनप्ले और निर्माण किया है अवेंजर्स एन्डगेम बनाने वाले रुस्सो ब्रदर्स ने. नेटफ्लिक्स की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में क्रिस हेम्स्वर्थ मुख्य भूमिका में दिखेंगे और रणदीप हूडा उनके साथ साहायक भूमिका में. रणदीप हूडा ने फिल्म का पोस्टर हाल ही में इन्स्टाग्राम पर साझा किया. देखिये -



रणदीप और उनके फैन्स दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं. गौरतलब है की इस फिल्म में रणदीप के साथ मनोज बाजपाई और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे. एक्सट्रैक्शन हमें नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load