Bollywood News


सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते दिखी अभिनेत्री विद्या बालन।

सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते दिखी अभिनेत्री विद्या बालन।
कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच जहां एक तरफ देशभर में लॉकडाउन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ ये भी देखने को मिल रहा है कि किस तरह से पुलिस और डॉक्टर्स लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं । यही नहीं सोसाइटी की साफ-सफाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी भी लगातार काम में लगे हुए हैं । सभी लोग अपने हिस्से काम पूरी तरह लगन और मन से कर रहे है ।

इस मामले में अभिनेत्री विद्या बालन पीछे नही है , वे लोगो मे जागरूकता ला रही है , तथा समय समय पर वे गरीब लोंगो के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आरही है । हालही में विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हो रहा है । यह वीडियो विद्या अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया है , इस वीडियो में दिखायी देता है की विद्या की सोसायटी में एक महिला सफाई कर रही है , यह विद्या नोटिस करती है और उनको बड़े ही प्यार से शुक्रिया कहती है । विद्या जानती है कि इस समय मे सभी का हौसला बढ़ाने की जरूरत है और वे बखूब ही वे लोगों का हौसला बांधते हुए नजर आती है ।

हालही में 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सब कर्मचारियों को धन्यवाद कहने के लिए पूरे देश के लोगो को ताली से लेकर थाली बजाने को कहा था और इसबात को लोगो ने मानते हुए सभी जन इसमे शामिल हुए और बहुत बड़ा समर्थ दिया इसमे बॉलीवुड सेलेब्रिटीयो ने भी बड़ी तादाद में हिस्सा लिया इतना है नही हर कोई अपने और से इस महामारी के बारे में जागरूकता फैला रहा है कि इस से कैसे बचा जाए । तो कई सेलेब ऐसे भी उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया है जिससे इस समस्याओं पर हाल निकले।

End of content

No more pages to load