Bollywood News


रणवीर और दीपिका बने मिकी और मिनी माउस, तस्वीर हुई वायरल

रणवीर और दीपिका बने मिकी और मिनी माउस, तस्वीर हुई वायरल
देश भर में फिलहाल कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है जो की 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ने की आशंका है. ऐसे में हर कोई अपने - अपने घरों पर रह कर टाइम पास करने के नए नए तरीके निकाल रहा है. इन लोगों मे हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं जो की घर पर रह कर ही सोशल मीडिया के ज़रिये टाइम पास भी कर रहे हैं और हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऐसी ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है.

इस तस्वीर में रणवीर सिंह मशहूर कार्टून करैक्टर मिकी माउस के रूप में नज़र आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण मिकी की गर्लफ्रेंड मिनी माउस के रूप में. तस्वीर में रणवीर हाथ में चम्मच लिए हुए मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं और वहीँ मुस्कुराती हुई दीपिका के हाथ में शतरंज के खेल का प्यादा है. रणवीर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा "दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है". देखिये तस्वीर -



बता दें की इससे पहले भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण केक बनाते, खाना पकाते और भी कई काम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स डाल चुके हैं. आम तौर पर दोनों को एक साथ समय कम ही बिताने को मिलता है और इसीलिए दोनों एक साथ लॉकडाउन के इस समय को काफी एन्जॉय कर रहे और साथ के साथ अपने फैन्स को भी एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

End of content

No more pages to load