Bollywood News


'मेरे साथ फिर काम करना टाइगर के लिए अच्छा होगा' - कृति सेनन

'मेरे साथ फिर काम करना टाइगर के लिए अच्छा होगा' - कृति सेनन
बॉलीवुड में एक साथ कदम रखने वाली टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन को परदे पर एक साथ दिखे हुए लम्बा समय बीत चुका है. दोनों एक साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था 2014 में फिल्म हीरोपंती से और तब से अब तक ये दोनों ही कलाकार अपने लिए इंडस्ट्री में एक अलग मक़ाम बना चुके हैं. हाल ही में जब दोनों से पुछा गया की दोनों फिर हमें एक साथ कब दिखाई देंगे तो दोनों ने इसका बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

टाइगर से कृति के साथ फिर काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा "कृति मेरे साथ फिर से काम करने के लिए अब एक बड़ी स्टार बन गयी हैं". वहीँ जब कृति से इस बार में सवाल किया गया तो कृति का कहना था की "ये बात वो सुपरस्टार कह रहा है जो खुद 100 करोड़ से कम की कमाई करने करने वाली फिल्म नहीं करते, खैर काफी समय बीत चूका है तो मेरे साथ काम करना उनके लिए अच्छा रहेगा".

बता दें की टाइगर की आखिरी फिल्म बागी 3 बॉक्स ऑफिस पर अछि कमाई कर रही थी और 100 करोड़ के करीब थी मगर कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघर बंद हो गए और फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से थोडा दूर रह गयी. वहीँ कृति की आखिरी फिल्म थी अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी.

End of content

No more pages to load