Bollywood News


लॉकडाउन बढ़ने पर बॉलीवुड का रिएक्शन, कुछ ने किया समर्थन कुछ ने पूछा ये सवाल!

पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 21 दिनों से लॉकडाउन लगा हुआ था जिसके खत्म होने की तारीख आज थी। कयास ये लगाए जा रहे थे कि ये लॉकडाउन इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए आगे बढ़ सकता है और हुआ भी यही। आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात का ऐलान किया कि ये लॉकडाउन आगे बढ़ाने का निर्णय लेते हुए इसे 3 मई तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

ये निर्णय को लेकर लोग अब अपनी - अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जिनमे बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। जहां रंगोली चंदेल, प्रसून जोशी जैसे सितारों ने मोदी जी के इस फैसले का समर्थन किया है वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फैसले का समर्थन तो किया है मगर साथ ही एक सवाल भी किया है। कमाल खान ने अपने ट्वीट में इस फैसले का स्वागत किया मगर ये भी पूछा कि वो लोग जो गरीब हैं वे इस समय कैसे गुज़ारा करेंगे। देखिये ट्वीट -



वहीं फ़िल्म निर्माता और निर्देशक फराह खान ने भी ट्वीट किया और लिखा ' लॉकडाउन बढ़ाना बेहद जरुरी कदम है लेकिन मैं इंतजार कर रही थी कि सरकार छोटी और मध्यम स्तर की इंडस्ट्रीज, जो नौकरियों प्रदान करती हैं, उन्हें लेकर कोई ऐलान करें. ये कहना आसान है कि कंपनियों को कर्मचारियों को नहीं निकालना चाहिए लेकिन ये कंपनियां अपने आप को कैसे बचाएंगी जब उनके पास ही कमाई के साधन खत्म होते चले जाएंगे'. देखिये -



बता दें कि आज सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम अपने अड्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ये घोषित किया कि ये लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही 20 अप्रैल के बाद जिन इलाकों में कोरोना वायरस के केस आने बन्द हो जाएंगे वहां ढील दी जाएगी और लोगों को काम करने की भी इजाज़त दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस के अब तक भारत में कुल 10000 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमे से 1000 से ज़्यादा ठीक हुए हैं जबकि 300 से ज़्यादा अपनी इआन गंवा चुके हैं।

End of content

No more pages to load