Bollywood News


लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपाई और दीपक डोबरियाल

लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपाई और दीपक डोबरियाल
कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया संकट में है और इससे निपटने के लिए हर देश में लगातार कोशिशें जारी हैं. भारत में भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन तक लगाया गया लॉकडाउन फिलहाल बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया है जिसके कारण लाखों लोग अपने - अपने घरों से दूर हो कर रह गए हैं और जहाँ हैं वहीँ रहने को मजबूर हैं. लाखों लोगों की तरह बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपाई और दीपक डोबरियाल भी अपने घरों से दूर फंस गए हैं,

जी हाँ, मनोज और दीपक कुछ दिन पहले एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए उत्तराखंड गए थे जहाँ शूटिंग के दौरान ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी और मनोज, दीपक और फिल्म का पूरा क्रू वहां फंस के रह गया. मनोज के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी फिलहाल उत्तराखंड में ही हैं वहीँ दीपक का परिवार फिलहाल मुंबई में ही है. मनोज ने हाल ही में ये जानकारी दी है की वे उनका परिवार और फिल्म का क्रू पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित हैं. हालांकि उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लगे होने के कारण फिलहाल मनोज किसी का भी मुंबई वापस आने मुश्किल है.

मनोज की आखिरी फिल्म थी अभिषेक चौबे की 'सोनचिड़िया' जिसमे वे भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करते हुए नज़र आये थे. इसके अलावा वे हमें पिछले साल राज एंड डीके की वेब सीरीज़ 'द फ़ैमिली मैन' में भी नज़र आये थे जिसके सीजन 2 इस साल रिलीज़ होगा और उनकी अगली फिल्म एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट है जिसका टाइटल है 'एक्सट्रैक्शन'. इस फिल्म में मोज हमें क्रिस हेम्स्वर्थ के साथ काम करते दिखेंगे. वहीँ दीपक डोबरियाल हमें इस साल इरफ़ान खान के साथ होमी अदजानिया की 'अंग्रेजी मीडियम' में नज़र आ चुके हैं!

End of content

No more pages to load