Bollywood News


ऋतिक रोशन के कोई मिल गया के आइकॉनिक सीन पर कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार टिक-टॉक!

हम सभी अपने मोबाइल गेम से बहुत ज्यादा ऊब चुके हैं और इस लॉकडाउन के चलते अब टाइम पास भी करना मुश्किल हो रहा है । लेकिन ऐसा लगता है, अगर हमें बोरियत से उबारने के लिए और हमारा मनोरंजन करने के लिए कोई शूरवीर है, तो वह कोई और नहीं, बल्कि हमारे कार्तिक आर्यन हैं वे अपनी क्रेज़ी आईडिया से सबको हंसा रहे है ।​

​कार्तिक ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे अपनी बहन के साथ नजर आरहे है। वीडियो में कार्तिक एक एक्सटेंशन बोर्ड के साथ बैठे है और उसपर कोई मिल गया से एलियन को बुलाने वाली धुन बजाते है ,तभी उनकी बहन कृतिका आती ​और प्रीति ज़िंटा ने जो डायलॉग फिल्म में बोला गया है उसे दोहराते हुए कहती है " अरे ये तुमने कैसे बजायी, उस पर कार्तिक सुपरस्टार हृथिक रोशन के डायलॉग दोहराते है " यह धुन तो मुझे आती है , माँ ने मुझे सिखाई है। कार्तिक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सभी का मनोरंजन कर रहा है।

@kartiktokaaryan

har chota bada zaroor ho jaata hai ##megahead

♬ original sound - iam__salmankhan


कार्तिक आर्यन ऐप से जुड़ने वाले पहले सेलेब्स में से एक थे और उनके पहले वीडियो ने 24 घंटे के भीतर लाखों व्यूज पार कर लिए थे और ऐप के यूजर्स को दीवाना बना दिया था। कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं । #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं। ऐसा लगता है की इस युवा अभिनेता हर एक इंसान को जागरूक बनाने का प्रण लिया है।

End of content

No more pages to load