Bollywood News


जॉन अब्राहम और मिलाप ज़वेरी की कोरोना वायरस पे ये कविता हो रही है वायरल

जॉन अब्राहम और मिलाप ज़वेरी की कोरोना वायरस पे ये कविता हो रही है वायरल
इस समय दुनिया का हर व्यक्ति कोरोना वायरस के संकट से गुज़र रहा है और अपनी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. लेकिन इन हालात में भी हमारे डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों समेत ऐसे हज़ारों - लाखों लोग हैं जो इस मुश्किल घडी में अपनों से दूर रह कर लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं. इन्ही हीरोज़ और एक जुटता के जज्बे को सलाम करते हुए निर्देशक मिलाप जावेरी और जॉन अब्राहम ने हाल ही में एक कविता साझा की है जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कविता का नाम है मेरा भारत महान जिसे लिखा और कांसेप्ट तैयार किया है मिलाप जावेरी ने और कविता कहते नज़र आ रहे हैं मिलाप के साथ 'सत्यमेव जयते' में काम कर चुके जॉन अब्राहम. जॉन ने इस कविता का विडियो इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा "मेरा भारत महान, भारत और पूरी के लिए उम्मीद, साहस और कृतज्ञता की एक कविता". देखिये विडियो -



इससे पहले अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन समेत और भी कई सितारे कोरोना वायरस से चल रहे इस संकट के बीच लोगों को उम्मीद देने के लिए कई कविताएँ और गाने भी साझा कर चुके हैं. जॉन और मिलाप की ये कविता भी खूब वायरल हो रही है और लोग जमकर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं. फ़िल्मी परदे पर जॉन हमें इस साल लक्ष्य राज आनंद की 'अटैक' में दिखेंगे जो की 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. इसके अलावा वे मिलाप जावेरी की 'सत्यमेव जयते 2' में भी दिखेंगे जो की 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load