Bollywood News


विद्युत् जमवाल जल्द दिखेंगे एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में

विद्युत् जमवाल जल्द दिखेंगे एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में
बॉलीवुड में ' कमांडो' जैसी ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म से कदम रखने वाले एक्टर विद्युत् जमवाल ने खुद को आज बॉलीवुड के उन गिने चुने एक्टर्स में शामिल कर लिया है जिनका एक्शन के मुकाबले में कोई सानी नहीं है. विद्युत् एक्शन जौनर में अपनी कामयाबी को 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' से दोहरा चुके हैं और अब जल्द ही वे हमें एक्शन के साथ - साथ रोमांस भी करते हुए नज़र आने वाले हैं अपनी आगामी फिल्म में.

जी हाँ, विद्युत् जमवाल की अगली फिल्म का टाइटल है 'खुदा हाफ़िज़' जिसके बारे में एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक़ बात करते हुए उन्होंने कहा की "ये एक हार्डकोर रोमांटिक फिल्म होगी जो ऐसे इंसान की कहानी होगी जो अपनी पत्नी से बेतहाशा प्यार करता है. वे शादी के बाद विदेश जाते हैं और वहाँ उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल के रह जाती है और इस प्यार के बीच में थोडा सा एक्शन भी है".

बता दें की खुदा हाफ़िज़ को फारुक कबीर डायरेक्ट करेंगे और ये सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी. फिल्म में विद्युत् के साथ मुख्य भूमिका में 'ये साली ज़िन्दगी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका में दिखेंगी और साथ ही अन्नू कपूर, शिव पंडित, अहाना कुमरा और अराध्य मान भी नज़र आएँगे. इसके निर्माता हैं कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक और ये फिल्म इस साल के अंत में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load