'बारिश' के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर रोमांस में भीगने के लिए हो जाइए तैयार!

Friday, April 24, 2020 13:03 IST
By Santa Banta News Network
पहले सीजन का अंत गौरवी की सलाखों के पीछे होने के साथ समाप्त हुआ था जिसने दर्शकों के जहन में बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसा लगता है कि उनकी प्रार्थनाएं कबूल हो गयी है क्योंकि ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी जल्द 'बारिश' के दूसरे सीजन के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए, शो में इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार, आशा नेगी और शरमन जोशी के साथ-साथ प्रिया बनर्जी, मनीत जौरा, साहिल श्रॉफ दूसरे सीजन में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है और साथ ही कुछ नए कलाकार इस दूसरे सीजन में अपने हुनर का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे।

रोमांटिक नाटक के पहले सीज़न में रिश्तों को बनाए रखने की कठिनाइयों के साथ-साथ गौरवी (आशा नेगी) और अनुज (शरमन जोशी) की अपूर्ण प्रेम कहानी में उनके संबंधित परिवारों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को दिखाया गया था। लेकिन गौरवी को जेल हो जाने के बाद यह दोनों अलग हो जाते है। और इसके बाद इनकी ज़िन्दगी क्या मोड़ लेती है ये देखना बाकी है! क्या गौरव और अनुज एक साथ आएंगे? यदि हाँ, तो क्या उनका रिश्ता पहले जैसा होगा? हमें इन सवालों के कुछ जवाब 25 अप्रैल को मिल सकते है क्योंकि उस दिन टीज़र रिलीज़ होने के लिए तैयार है।



अधिक अपडेट के लिए ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर बने रहें।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025