Bollywood News


नुश्रत भरुचा ने माँ के संग लिया लॉकडाउन टेस्ट, विडियो वायरल

नुश्रत भरुचा ने माँ के संग लिया लॉकडाउन टेस्ट, विडियो वायरल
देशभर में फिलहाल 3 मई तक के लिए कोरोना वायरस से लड़ने और बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन एक्सटेंड कर दिया है और इस समय को काटने के लिए आम से लेकर ख़ास हर तरह का इंसान नए - नए तरीके अपना रहा है. कोई सारा दिन इन्टरनेट पर बिता रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ मिले इस फॅमिली टाइम को ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर रहा है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नुश्रत भरुचा भी हमें इन्स्टाग्राम पर ऐसा ही कुछ करती हुई नज़र अपना माँ के साथ .

जी हाँ, नुश्रत ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक विडियो साझा किया है जिसमे वे हमें अपनी माँ के साथ बैठे हुए लॉकडाउन टेस्ट लेती दिख रही हैं. इस टेस्ट में रोज़ मर्रा से जुड़े कामों और जीवन से जुड़े कुछ सवाल किये जा रहे हैं जिनका जवाब नुश्रत और उनकी माँ आँख बंद करके एन्जॉय करते हुए देते नज़र आ रहे हैं. दोनों ने ये टेस्ट कितना एन्जॉय किया है ये उनकी चेहरे की मुस्कान देख कर ही पता चल रहा है. नुश्रत ने विडियो साझा करते हुए लिखा "बैठे - बैठे क्या अकरें, करना है कुछ काम, शुरू करो लॉकडाउन टेस्ट लेके कवारेनटाइन का नाम". देखिये विडियो -



नुश्रत भरुचा की आखिरी फिल्म थी 'ड्रीम गर्ल' जिसमे वे हमें आयुष्मान खुर्राना के साथ नज़र आई थी और फिल्म सुपरहिट रही थी. जल्द ही वे हमें हंसल मेहता की ब्लैक-कॉमेडी फिल्म 'छलांग' में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी जो की 12 जून को रिलीज़ होगी हालांकि ये तारीख कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण आगे भी बढ़ सकती है.

End of content

No more pages to load