Bollywood News


'कोकी पूछेगा' के नए एपिसोड में कार्तिक ने बताया कैसे रहें फिट

लॉकडाउन के बीच हर कोई ये सोचने में लगा हुआ है की आखिर दिन कैसे निकाला जाए और टाइम कैसे पास किया जाए. ऐसे में लोग खुद को एंटरटेन करने और व्यस्त रहने के लिए नए - नए तरीके आज़मा रहे हैं और कहीं फिटनेस पर घर पे रहने से बुरा असर न पड़े इसके लिए कसरत भी कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन भी हाल ही में अपने यूट्यूब शो कोकी पूछेगा के लेटेस्ट एपिसोड में फैन्स को यही बताते हुए नज़र आये की लॉकडाउन में कैसे वे फिट और सेहतमंद रह सकते हैं.

कार्तिक ने अब तक अपने शो पर अब तक कोरोना वायरस सरवाईवर और कोरोनावायरस से लोगों को जीवन दान देने वाले डॉक्टर्स से बात की है और उनके लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने बात की फिटनेस और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ल्युक कुटिन्हो से. इस एपिसोड में कार्तिक ने ल्युक के साथ खूब मस्ती भी की और साथ ही ल्युक ने घर पर आसान से आसान एक्सरसाइज करके भी आप कैसे फिट रह सकते हैं ये भी साझा किया. देखिये -



फ़िल्मी परदे की बात करें तो कार्तिक हमें इस साल हमें अनीस बज़्मी की 'भूल भुलैया 2' में तब्बू और किआरा अडवाणी के साथ नज़र आएँगे जो की 31 जुलाई को रिलीज़ हो सकती है अगर तब तक हालात सामान्य हो गए तो. इसके अलावा कार्तिक हमें कोलिन डीकून्हा की 'दोस्ताना 2' में जान्हवी कपूर, लक्ष लालवानी, अभिषेक बैनर्जी, किरण खेर और राज बब्बर के साथ दिखेंगे जिसकी रिलीज़ डेट अब तक सामने नहीं आई है और अब लॉक'डाउन के बाद इसका ऐलान हो सकता है.

End of content

No more pages to load