Bollywood News


डिजिटल पर पहले नहीं रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की ये फिल्म

डिजिटल पर पहले नहीं रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की ये फिल्म
कोरोना वायरस ने बहुत सी बड़ी - बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की कमर तोड़ के रख दी है. इस महामारी के कारण सभी सिनेमाघर बंद पड़े हैं और न जाने कब तक बंद रहेंगे. इस अनिश्चितता के चलते कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को अब सिनेमाघरों के बजाये डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ करने का फैसला किया है जिनमें सबसे ताज़ा नाम है इरफ़ान खान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' का जिसे निर्माताओं ने लॉक'डाउन के बाद फिर रिलीज़ करने की बात कही थी लेकिन हालात देखते हुए इसे डिजिटल पर ही रिलीज़ किया गया.

हाल ही में सुनने में आ रहा था की कुछ और बड़ी फ़िल्में भी अब डिजिटल पर रिलीज़ हो सकती है और इनमे रणवीर सिंह स्टारर '83' का भी नाम शामिल था. लेकिन अब ये साफ़ हो गया है की कबीर खान की ये स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म पहले डिजिटल पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होगी. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने हाल ही में ट्वीट कर ये जानकारी दी -



बता दें की 83 भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म है जिसमे रणवीर सिंह उस समय टीम के कप्तान रहे कपिल देव के किरदार में दिखेंगे और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में और ये शादी के बाद दोनों की एक साथ पहली फिल्म भी होगी. फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, कबीर खान, दीपिका पादुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दी गयी.

End of content

No more pages to load