Bollywood News


बदल गया है 'एक विलन 2' का टाइटल, अब कहलाएगी ये!

बदल गया है 'एक विलन 2' का टाइटल, अब कहलाएगी ये!
आदित्य रॉय कपूर के डांवाडोल चल रहे फ़िल्मी करियर को पटरी पर लाने के बाद निर्देशक मोहित सूरी अब फिर से उनके साथ काम करने वाले हैं उनकी आगामी फिल्म एक विलन 2 में जो की साल 2014 में रिलीज़ हुई एक विलन का सीक्वल होगी. इस फिल्म में हमें आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे और अब इस फिल्म को लेकर एक नयी बात सामने आ रही है.

फिल्म का टाइटल निर्देशक मोहित सूरी ने 'एक विलन 2' घोषित किया था लेकिन अब इसे बदल दिया गया है. जी हाँ, सुनने में आया है की निर्माताओं को एक विलन 2 थोड़ा अजीब लग रहा है और ये फिल्म की कहानी के साथ जच भी नहीं रहा था. क्यूंकि फिल्म में एक नहीं बल्कि आदित्य और जॉन दो विलन होंगे इसलिए अब इस फिल्म का टाइटल बदल कर '2 विलन' रख दिया गया है जो की बेशक पहले से ज्यादा दिलचस्प है.

बता दें की ये दूसरा मौका होगा जब आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी एक साथ काम करेंगे. इससे पहले दोनों इस साल रिलीज़ हुई मलंग में एक साथ नज़र आये थे जो कि हिट रही थी और फैन्स को आदित्य का दमदार अवतार भी काफी पसंद आया था जिसकी लगभग सब जगह सराहना हुई थी. गौर'तलब है की '2 विलन' में हमें जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर दोनों ही नेगेटिव किरदार निभाते हुए दिखेंगे जो की सुनने में काफी एक्साइटिंग लगता है और इसी कारण फैन्स इसके लिए काफी उत्सुक भी हैं. ये फिल्म अगले साल 8 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load