Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, अमिताभ ने कहा 'मैं टूट गया'

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन,  अमिताभ ने कहा 'मैं टूट गया'
सिर्फ एक दिन पहले ही बॉलीवुड ने इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार को खो दिया था और इस गम से उबरने से पहले ही एक और दिल दुखाने वाली खबर आ गयी है। आज सुबह ही वेटेरन बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि के बड़े भाई रणधीर कपूर ने कल रात पीटीआई को इस बात की जानकारी दी थी कि ऋषि जो कैंसर है इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर के जाने से बॉलीवुड में फिर एक बार शोक और दुख की लहर छा गयी है और ये सब देखते हुए यही कहा जा सकता है कि ये साल दिन प्रतिदिन और बदतर होता जा रहा है। ऋषि के पुराने दोस्त और को स्टार अमिताभ उनके जाने पर बेहद दुखी हैं और उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द प्रकट किया और लिखा: "वो चला गया.. ऋषि कपूर... मैं टूट गया हूँ"।



ऋषि कपूर पिछले साल ही न्यूयॉर्क में करीब 1 साल तक अपने कैंसर का इलाज करवाने के बाद ही मुम्बई लौटे थे और वतन वापस आने की उन्हें काफी खुशी भी थे। ऋषि को बीते महीनों में भी 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, एक बार मुम्बई में और एक बार जब वे दिल्ली में शूट कर रहे थे तब उन्हें प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उनका जाना इरफान खान के बाद बॉलीवुड और फैन्स के किये एक और दुखद घड़ी लेकर आया है।

फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित कपूर खानदान में जन्मे ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत सुपरहिट फ़िल्म 'बॉबी' से की थी। जिसके बाद उन्होंने अमर अकबर अन्थोनी, सागर, नागिन, चांदनी, कभी - कभी, कर्ज़, दामिनी, हीना हम - तुम, लव आज कल, अग्निपथ, कपूर एंड संस, 102 नॉट आउट, मुल्क और भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

End of content

No more pages to load