Bollywood News


इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा ने साझा की ये तस्वीर, कहा 'मैंने खोया नहीं पाया है'

इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा ने साझा की ये तस्वीर, कहा 'मैंने खोया नहीं पाया है'
इरफ़ान खान के जाने से उनका परिवार, उनके दोस्त, उनके फैन्स और हर कोई दुखी है. एक बहतरीन अभिनेता, एक बेहद उम्दा इंसान और एक सर्वश्रेष्ठ जीवन साथी ये कुछ शब्द हैं जो इरफ़ान खान के व्यक्तित्व को बयान करते थे. परसों इरफ़ान इस दुनिया से चले गए और लाखों - करोड़ों आँखों में आंसू छोड़ गए. जहाँ हर कोई उनके जाने एक बड़ा नुक्सान मान रहा है वहीँ इरफ़ान की पत्नी सुतापा का ये कहना है की उन्होंने कुछ भी खोया नहीं बल्कि सिर्फ पाया है .

जी हाँ, सुतापा ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर अपडेट की और अपनी और इरफ़ान की एक प्यार भरी तस्वीर अपलोड की. इस तस्वीर में इरफ़ान और सुतापा का प्यार देखते ही बनता है और साथ ही सुतापा ने जो लिखा वो इरफ़ान के चाहनेवालों के दिल को छु गया. उन्होंने लिखा ' मैंने कुछ भी खोया नहीं है बल्कि हर तरह से सिर्फ पाया है". देखिये तस्वीर -


बता दें की इरफ़ान खान और सुतापा 25 साल से ज्यादा समय तक शादी के बंधन में रहे. दोनों एक दूसरे से अपने कॉलेज के दिनों में 90 के दशक में मिले थे जब वे एक साथ नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में पढ़ते थे. दोनों को प्यार हो गया और इसके बाद इन्होने 1995 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया वो भी कई लोगों के खिलाफ जा कर क्यूंकि सुतापा मुस्लिम नहीं थी. दोनों की ज़िन्दगी में शादी से दो प्यारे बच्चे भी आये जो अब बड़े हो गए हैं जिनके नाम है 'बाबिल' और 'अहान'. दोनों का प्यार ज़माने के लिए आज भी एक मिसाल है.

End of content

No more pages to load