Bollywood News


अलिया भट्ट ने कहा 'लव यू ऋषि अंकल' साझा किया प्यार भरा नोट

ऋषि कपूर के जाने से हर कोई दुखी है. डॉक्टर्स का कहना था की ऋषि जाते - जाते भी सबको हंसाने और खुश रखने में लगे हुए थे जैसे की वे हमेशा करते थे. खुशियाँ बिखेरते, हँसते - हंसाते और मस्ती में रहने वाले बॉलीवुड के चन्तु जी अब हमारे बीच नहीं ये मानना अब भी मुश्किल है मगर यही सच है. ऋषि के जाने पर हर किसी ने अपना दुःख व्यक्त किया और पिछले कुछ सालों से उनके और भी करीब आई अलिया भट्ट ने भी सबकी तरह अपने दिल की हालात बयान करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए एक नोट साझा किया.

अलिया ने इन्स्टाग्राम पर ऋषि कपूर की उनकी पत्नी नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ कुछ प्यार भरी तस्वीरें साझा की और साथ ही नोट भी शेयर किया जिसमे उन्होंने लिखा "क्या कह सकती हूँ, इस खूबसूरत इंसान के बारे में ... जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाई लेकर आया। आज, हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है ... और हालांकि मैंने उन्हें अपने पूरे जीवन ही जाना है ... पिछले दो वर्षों से मैं उन्हें एक दोस्त, एक साथी, चाईनीज़ खाने का प्रेमी, एक सिनेमा प्रेमी, लड़ाकू, एक लीडर, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक ट्वीटर और एक पिता के रूप में जाना है! "

आलिया ने आगे लिखा "बीतेदो वर्षों में मुझे जो प्यार मिला है उसे मैं हमेशा संजोती रहूँगी! मैं उन्हें जानने का ये अवसर मुझे देने के लिए ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूँ ... आज शायद हम में से अधिकांश ये कह सकते हैं की रिह्सी जी परिवार की तरह ही थे' क्यूंकि यही वे आपको महसूस करवाते थे! लव यू, ऋषि अंकल! आपको हमेशा याद करुँगी! आपके होने के लिए धन्यवाद!". देखिये -

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on



बता दें की ऋषि कपूर पिछले 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे. वे पिछले साल ही करीब 1 साल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटे थे. पिछले कुछ महीनों में वे 2 बार बीमार रहे थे जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भारती करवाया गया था. बुधवार की रात भी ऋषि की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती करवाया गया था जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने के बाद गुरूवार की सुबह उनका 67 साल की उम्र में निधन हो गया.

End of content

No more pages to load